Print this page

सरोज पांडेय के आह्वाहन पर नवागढ़ विधानसभा में किया गया नि:शुल्क पौधा वितरण

  • rounak group

बेमेतरा/नवागढ़ /शौर्यपथ/

विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण को अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के आह्वान पर बेमेतरा जिले में भी जिला महामंत्री विकास धर दीवान के द्वारा निशुल्क पौधे बांटे जा रहे है। महामंत्री दीवान ने बताया कि उनके कार्यालय व निवास से नीम,कदम, गुलमोहर, पीपल, आंवला, कटहल आदि के पौधे ले जा रहे है। इसके अलावा भी यदि आमजनों को किसी भी प्रकार का पौधा चाहिए तो वह भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिसको आवश्यकता हो तो विकास दीवान के निवास में संपर्क किया जा सकता है।

विकास दीवान ने बताया कि मानवजाति के अस्तित्व के लिए पर्यावरण कितना महत्वपूर्ण है, इसे स्वच्छ रखना और प्रदूषण से बचाये रखना कितना आवश्यक है। हमारी नेता सरोज पांडेय के द्वारा इस पर्यावरण दिवस पर चलाई जा रही मुहिम का अनुकरण कर बेमेतरा जिले में भी लोगो नि:शुल्क पौधा दिया जा रहा है ताकि जिले में हरियाली को बढ़ावा मिले। उन्होंने जिले की सभी समाज सेवी संस्था एवं समुहों को भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि पर्यावरण में आक्सीजन की जरूरत होती है जो कि केवल पौधों से मिलती है। पौधे आज ही नहीं बल्कि हमारे आने वाली पीढिय़ों के लिए भी लाभकारी साबित होते हैं। एक पेड़ के नीचे समय बिताना तनाव भी कम करता है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाए। अपने और अपने परिवार को स्वस्थ्य जीवन दें।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, भाजयुमो अध्यक्ष सुरेश निषाद, महामंत्री टीकम गोस्वामी, उमा मिश्रा, मनीराम साहू, तारकेश्वरी सोनकर, सरिता कुम्भकार, उत्तरा सोनकर, गंगोत्री मिश्रा, ईश्वर कुम्भकार, मिथलेश सोनकर, अवतार यादव, कुलेश्वर सिन्हा, भागवत सोनकर, सुरेश साहू, गोलू सिन्हा, मनीष श्रीवास, राजा खान, हेमा यादव, सुभाष महिलांग, नरेंद्र बंजारे आदि उपस्थित रहे।

विधानसभा के मारो व खण्डसरा मण्डल में भी हुआ वितरण

नवागढ़ विधानसभा अंर्तगत तीनो मण्डल के लगभग सभी शक्तिकेद्रों मे भाजपाइयों द्वारा भी नि:शुल्क पौधा वितरण किया। नवागढ़ मण्डल में मनहरण सिंह ठाकुर, नंदू साहू, मिलाप साहू, केदार साहू आदि कार्यकर्ताओ ने पौधे बांटे।

इसी तरह मारो मण्डल में नरेंद्र शर्मा, बबलु राजपूत, हरिकिशन कुर्रे, सुभाष सोनी, दुर्गा सोनी, प्रेमु वर्मा, अभिषेक राजपूत, युपेश साहू, गुड्डा खान, नागेश ध्रुव, महेंद्र जायसवाल आदि ने बांटा।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR