Notice: Trying to get property 'alias' of non-object in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/components/com_k2/router.php on line 292
Shourya Path News - अपनों पर करम, गैरों पर सितम ठीक नहीं भूपेश जी : विकास दीवान

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$id in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/plugins/k2/sppagebuilder/sppagebuilder.php on line 85

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 23
Print this page

अपनों पर करम, गैरों पर सितम ठीक नहीं भूपेश जी : विकास दीवान

  • rounak group

 बेमेतरा/नवागढ़ / शौर्यपथ /

भारतीय जनता पार्टी बेमेतरा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने दिल्ली के कांग्रेस दफ्तर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पत्रवार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि संभवत: वे ऐसा मानते हैं कि देश के संविधान और तमाम व्यवस्थाओं से गांधी परिवार और उनके चाटुकार परे हैं! क्या गांधी परिवार कानून से ऊपर है जो उसे न्यायालय के आदेश पर जारी जांच पड़ताल में भ्रष्टाचार के मामले में ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाये जाने पर लोकतंत्र खतरे में जान पड़ रहा है। क्या कांग्रेस के लोग वह सब करने की आजादी चाहते हैं, जो दिल्ली के मौजूदा हालात के मद्देनजर नहीं दी जा सकती। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में धरना प्रदर्शन, जुलूस के लिए पूर्व अनुमति का भूपेश एक्ट लागू किये हुए हैं और दिल्ली में ईडी के दफ्तर के सामने फौज फाटे के साथ हंगामा मचाकर अराजकता फैलाने को कांग्रेस का जन्मसिद्ध अधिकार समझ रहे हैं। कांग्रेस मुख्यालय क्या वे कहीं भी मीडिया से बात करें। लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का हक है लेकिन भूपेश बघेल मजमा क्यों लगाना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाने वाले बघेल दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों की गंभीरता को दरकिनार कर रहे हैं तो यह किसी मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता।

महामंत्री विकास दीवान ने कहा कि भूपेश बघेल हर मामले में दोहरा मापदंड अपनाने के आदी हैं। उनके लिए छत्तीसगढ़ में अलग संवैधानिक व्यवस्था है और गांधी परिवार के लिए अलग संवैधानिक व्यवस्था है। ऐसा क्यों? वे यहां कोयला चोरी उजागर करने में अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाने वाले ओपी चौधरी के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई कर कहते हैं कि जानकार होते हुए अपराध किया है। जबकि छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बना देने वाले बघेल के सुर दिल्ली में बदल जाते हैं। वहां चाहते हैं कि 50 लाख देकर 2000 करोड़ की नेशनल हेराल्ड की संपत्ति हड़पने के भ्रष्टाचार के मामले में ईडी राहुल गांधी और सोनिया गांधी से पूछताछ तक न करे। यह जनता का नहीं संपत्ति की बंदरबांट का मामला है। आर्थिक भ्रष्टाचार का मामला है। ट्रायल कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कांग्रेस जा चुकी है। जिसे भूपेश बघेल जनता की आवाज दबाना बता रहे हैं वह विशुद्ध भ्रष्टाचार का मामला है। अपनी कुर्सी बचाने के लिए भूपेश बघेल दिल्ली में पराक्रम दिखा रहे हैं। जनता तो यही चाहती है कि भ्रष्टाचार का अंत हो, भ्रष्टाचार करने वाले दंडित हों। महामंत्री दीवान ने कहा कि भूपेश बघेल अपनों पर करम और गैरों पे सितम की जो राजनीति कर रहे हैं, वह छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है कि उसका मुख्यमंत्री किस प्रकार भ्रष्टाचार के समर्थन में छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान को ठेस पहुंचा रहा है।

 


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 308
Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR