Print this page

कलेक्टर ने ग्राम दरवाजा में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का किया निरीक्षण, कहा सर्वेक्षण में सभी की सहभागिता जरूरी

  • devendra yadav birth day

मुंगेली । शौर्यपथ । कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह के साथ विकासखण्ड लोरमी के ग्राम दरवाजा में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां सर्वे दलों से सर्वेक्षण की प्रगति की जानकारी ली और निर्धारित समय-सीमा में सर्वेक्षण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण में सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने सर्वे दलों को सर्वेक्षण हेतु चाही गई सभी आवश्यक जानकारी प्रपत्र में त्रुटिरहित भरने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य भविष्य में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा नयी योजनाओं के निर्माण के लिए उपयोग किया जाना है। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि सभी की सहभागिता से जिले में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जा सकता है। इस हेतु सर्वेक्षण प्रपत्र में चाही गई जानकारी सही-सही उपलब्ध कराएं।

          कलेक्टर ने ग्राम दरवाजा में ग्रामीणों से चर्चा कर मूलभूत सुविधाएं राशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पेयजल, बिजली, शौचालय, पटवारी की उपस्थिति आदि के संबंध में जानकारी ली तथा उनकी समस्याएं भी सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर से आबादी पट्टा की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने आवश्यक कार्यवाही की बात कही तथा विभिन्न योजनाओं के तहत ग्रामीणों को पात्रतानुसार लाभांवित करने हेतु शिविर लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। इस अवसर पर एसडीएम लोरमी श्रीमती पार्वती पटेल, तहसीलदार लोरमी, जनपद पंचायत सीईओ लोरमी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, ग्राम के सरपंच और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ