रबेली, जेवडन सेक्टर के प्रभारी श्री सुधीर दुबे जी क्षेत्र में लगातार दौरा कर बूथ कमेटियों का ले रहे हैं बैठक
कवर्धा /रबेली/ शौर्यपथ / कवर्धा विधायक व कैबिनेट मंत्री *मो. अकबर * के निर्देश पर रबेली व जेवडन सेक्टर के प्रभारी सुधीर दुबे * लगातार दोनों सेक्टर के ग्राम बरबसपुर, बिझाझोरी,घुक्सा, डबराभाट,जेवडन खुर्द, बांझीमौहा,दौजरी, नाऊडीह,जरती, सिघनपुरी, बोधाईकुंडा,दशरंगपुर,खैरीपार, सूखाताल, खड़ौदा खुर्द, सोनबरसा, मदनपुर,रबेली, लालपुर, लखनपुर, नेवारीगुढ़ा,कान्हाभैरा,दुल्लापुर, रामहेपुर,सिघनपुरी,सूरजपुरा में दौरा करते हुए प्रत्येक ग्राम में बूथ कमेटियों का बैठक लेकर आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के लिए समीकरण बनाने में जुट गए हैं, तथा कार्यकर्ताओं को छ.ग.सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाने का आह्वान कर रहे हैं, राजीव गांधी न्याय योजना, भूमिहीन न्याय योजना, गो धन न्याय योजना के साथ आने वाले समय में 20 क्वी. प्रति एकड़ धान खरीदी किये जाने के निर्णय को भी अधिक से अधिक प्रचारित करने को कह रहे हैं साथ ही साथ कैबिनेट मंत्री *मो. अकबर भाई * के द्वारा इस क्षेत्र के गाँवो के विकास हेतु कराये गए कार्य जिसमें सी. सी. रोड,नाली निर्माण, मुक्तिधाम,खाद्य गोदाम, सामुदायिक भवन, हाईमास्ट लाइट, सोलर पंप सहित पेयजल हेतु कराये गए बोर खनन को भी ज्यादा से ज्यादा आम जन तक पहुचाये जाने पर जोर दिया जा रहा है।
उक्त दौरा कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि * मोहेंद्र शाह * का विशेष योगदान रहा तथा साथ में जिला महामंत्री *सत्येन्द्र वर्मा* जोन प्रभारी *मणिकांत त्रिपाठी*,जन सम. निवा.प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष *किरण शर्मा*,जनपद सदस्य *पंचू कोसरिया*,युवा कांग्रेस अध्यक्ष *वाल्मिकी वर्मा*,सोसायटी अध्यक्ष *मनोज चंद्रवंशी*,पूर्व सरपंच *शेखर चंद्रवंशी*,किसान कांग्रेस के महामंत्री *पोषण चंद्रवंशी*,ब्लाक कांग्रेस सचिव *हीरा रॉय* सहित क्षेत्रिय कार्यकर्तागण दौरा कार्यक्रम में शामिल रहे।