बालोद / शौर्यपथ / जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आज कलेक्टर एवं जिला वनाधिकार समिति के अध्यक्ष श्री कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उपरांत सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के 07 एवं व्यक्तिगत वन अधिकार के 03 प्रकरणों का अनुमोदन किया गया। बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्री आयुष जैन, अपर कलेक्टर श्री शशंाक पाण्डेय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं जिला वनाधिकार समिति के सदस्य, सचिव श्री सुरेश साहू सहित जिला स्तरीय वनाधिकार समिति के सदस्य जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर एवं श्रीमती करिश्मा सलामे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में वन अधिकार समिति के सदस्यों के द्वारा वन अधिकार मान्यता हेतु प्राप्त आवेदनों का बारी-बारी से सुक्ष्मता से परीक्षण किया गया। बैठक में कलेक्टर एवं जिला वनाधिकार समिति के अध्यक्ष ने समिति के सदस्यों को वनाधिकार मान्यता अधिनियम के निर्धारित प्रावधानों के संबंध में भी जानकारी दी। कलेक्टर श्री शर्मा ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को 09 अगस्त को आयोजित जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस समारोह में लाभान्वित हितग्राहियों को वन संसाधन अधिकार पत्र और ऋण पुस्तिका प्रदान करने के निर्देश दिए।