रायपुर / शौर्यपथ / हमने बनाया हम ही सवारेंगे यह शब्द आज शपथ ग्रहण समारोह के सभी पोस्टरो में देखने को मिल रहा है परंतु शायद कई लोगो को यह मालूम है नहीं होगा कि इस शब्द का छत्तीसगढ़ भाजपा से कितना गहरा संबंध है . बता दे कि छत्तीसगढ़ का उदय या कहें जन्म भारतीय जनता पार्टी की जब केंद्र में सरकार थी तब आज से 23 वर्ष पूर्व हुआ था उसे समय भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री के रूप में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को दो भागों में बांटा गया .एक मध्य प्रदेश और दूसरा छत्तीसगढ़ आज भारतीय जनता पार्टी के शपथ ग्रहण समारोह के पोस्टरो में यह शब्द देखने को मिल रहा है कि हमने बनाया हम ही संभारेंगे तात्पर्य है कि कोई भी प्रदेश जिला या तहसील बनाना एक मुखिया के लिए आसान होता है किंतु उसे संवारने की जिम्मेदारी जो मुखिया उठाता है वह काफी अहम् माना जाता है छत्तीसगढ़ भाजपा ने जिस प्रकार से शपथ ग्रहण समारोह के पोस्टरो में यह शब्द अंकित किया उससे यह तो स्पष्ट हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ को बनाने के साथ-साथ संवारने में भी अहम भूमिका निभाने वाली है प्रदेश की जनता को यह उम्मीद है कि प्रदेश देश में एक अग्रणी प्रदेश के रूप में विकसित होगा और प्रदेश की जनता के आर्थिक , शैक्षणिक , स्वास्थ्य आदि अन्य महत्तवपूर्ण क्षेत्र में और सुधार होगा
लेखक के निजी विचार(शरद पंसारी)
प्रदेश के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में बस कुछ देर में
https://www.youtube.com/live/I3zyfVS-VLE?si=9eD7S0hRJhMG5PiI