Print this page

बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत अब तक 02 लाख 05 हजार 407 मेट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी

बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत अब तक 02 लाख 05 हजार 407 मेट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत अब तक 02 लाख 05 हजार 407 मेट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी
  • rounak group

बालोद / शौर्यपथ /
बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 195 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 53 हजार 785 किसानों द्वारा कुल 02 लाख 05 हजार 407 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 450 करोड़ 62 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 01 लाख 77 हजार 600 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 01 लाख 13 हजार 265 मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 92 हजार 142 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 4471 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 19 हजार 76 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ