Print this page

महतारी वंदन योजना बच्चों के भविष्य गढ़ने में काम आ रही योजना की राशि

  • rounak group

महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति जताया आभार
   मुंगेली /शौर्यपथ / राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि से महिलाएं अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बुन रही है। कोई बच्चों के पढ़ाई, तो कोई बैंक खाते में जमा कर रही हैं। विकासखण्ड पथरिया के ग्राम धरदेई की श्रीमती पिंकी साहू ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत मार्च को पहला किश्त उनके खाते में आया। इसके पश्चात उन्होंने अपनी बेटी रिया साहू के नाम से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाया है और प्रतिमाह 500 रूपए उस खाते में राशि जमा कर रही है।
   इसी तरह ग्राम चंदखुरी निवासी श्रीमती लता भारती महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त राशि का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई के साथ घरेलू खर्चे में कर रही है। ग्राम अमोरा भिलाई निवासी श्रीमती शांति मेहर ने बताया कि योजना के तहत प्रतिमाह 01 हजार रूपए डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में हस्तांतरित हो रहा है। इस राशि का उपयोग वह अपने व बच्चों के स्वास्थ्य एवं पढ़ाई में कर रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरूआत की है, जिसके तहत सभी विवाहित पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 01 हजार रूपए उनके बैंक खाते में अंतरित की जा रही है। इस योजना से जिले की महिलाएं काफी खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ