Print this page

25 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ाए रेलवे डीआरएम सौरभ कुमार,सीबीआई की बड़ी कार्यवाही

25 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ाए रेलवे डीआरएम सौरभ कुमार,सीबीआई की बड़ी कार्यवाही 25 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ाए रेलवे डीआरएम सौरभ कुमार,सीबीआई की बड़ी कार्यवाही
  • doing of business

  रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ रेलवे का डीआरएम सौरभ कुमार मुंबई में 25 लाख रुपए की रिश्वत लेते सीबीआई के हाथों पकड़े गए हैं। उनके साथ दो और लोगों को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि डीआरएम सौरभ कुमार बीते दिनों ही जगदलपुर प्रवास पर पहुंचे थे। बताया जाता है कि मुंबई व पुणे की कंपनियों पर रेलवे ने 3.17 करोड़ का जुर्माना लगाया था, जिसे कम करने डीआरएम व कंपनी संचालकों के बीच 25 लाख की डील हुई थी। डील की रकम लेते समय ही सीबीआई ने सौरभ कुमार को रंगे हाथों पकड़ लिया. माना जाता है कि डील की रकम लेने की सूचना किसी भेदी ने सीबीआई को दी, उसके बाद यह कार्यवाही की गई है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ