Print this page

कलेक्टर ने सेवानिवृत्ति पर दो प्रधानपाठकों को प्रदान किया प्राधिकार पत्र

  • rounak group

स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की दी शुभकामनाएं
   मुंगेली/शौर्यपथ / जिला प्रशासन मुंगेली द्वारा सराहनीय पहल करते हुए सेवानिवृत्ति पर ही दो प्रधानपाठकों को प्राधिकार पत्र जारी किया गया है। कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट में सेवानिवृत्ति के एक दिवस पूर्व प्रधानपाठक श्री राजेन्द्र यादव और श्री प्रमोद ध्रुव को प्राधिकार पत्र प्रदान किया और शॉल व श्रीफल भेंटकर उन्हें स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय सेवक अपने जीवन के आधे से ज्यादा समय शासकीय सेवा में समर्पित रहते हैं। सेवानिवृत्ति के पश्चात यदि उन्हें समय पर पेंशन का भुगतान न हो, तो पेंशनधारियों को बिना कारण के भटकना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते में हुए यह पहल किया गया है।
            जिला कोषालय अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी मुंगेली के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला जमकोर के प्रधानपाठक श्री राजेन्द्र यादव और प्राथमिक शाला भठलीकला के प्रधानपाठक श्री प्रमोद ध्रुव दोनों शासकीय सेवा उपरांत 30 नवंबर 2024 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। शनिवार को शासकीय अवकाश होने के कारण एक दिवस पूर्व उन्हें प्राधिकार पत्र प्रदान किया जा रहा है। प्राधिकार पत्र जारी करने में खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रतिभा मण्डलोई तथा उनके स्टॉफ का सराहनीय प्रयास रहा है। जिला प्रशासन के इस पहल की सराहना करते हुए दोनों प्रधानपाठकों ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ