Print this page

जनता को हो रही परेशानी...दफ्तर में कर्मचारियों कर रहे मनमानी.

  जगदलपुर/शौर्यपथ/ बस्तर जिले के शासकीय दफ्तरों में कर्मचारियों की मनमानी जारी है। केवल 40 प्रतिशत कर्मचारी ही समय पर दफ्तर पहुंचते हैं। जबकि, 60 प्रतिशत कर्मचारी अपने मन मुताबिक दफ्तर जाते हैं। इससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनके जो काम जल्द से जल्द हो सकते हैं वे सारे काम कर्मचारियों के लेट-लतीफ व्यवहार के कारण अटक जाते हैं।
  ताज़ा मामला जगदलपुर स्थित पशुधन रोग अन्वेषण प्रयोगशाला का है जहा कर्मचारी समय पे नहीं पहुंच पाते है वही दोपहर के भोजन के लिए निकले कर्मचारी 4 बजे से पहले वापस कार्यालय नहीं पहुंचते। कार्यालय में आये एक व्यक्ति ने नाम नहीं छापने कि सर्त पे बताया कि यहाँ के कर्मचारी अपनी मनमानी से कार्य करते है आने जाने का कोई समय सीमा नहीं होता है। जबकि
  प्रयोगशाला, जिसे पशुओं की स्वास्थ्य जांच और संबंधित सेवाओं के लिए स्थापित किया गया है,कार्यालय में इस प्रकार की लापरवाही से पशुपालकों को परेशान का सामना करना पड़ रहा है पशुपालक दूर-दराज से यहां आते हैं, लेकिन स्टाफ की अनुपस्थिति के कारण कभी कभी बिना किसी समाधान के लौटना पड़ रहा है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ