Print this page

जिले में 01 लाख 05 हजार किसानों से 55 लाख 60 हजार क्विंटल धान की हुई खरीदी

  • doing of business

  मुंगेली /शौर्यपथ /शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत समर्थन मूल्य पर 31 जनवरी तक धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया गया। इस दौरान जिले के 01 लाख 05 हजार किसानों से लगभग 55 लाख 60 हजार क्विंटल धान की खरीदी की गई है, जिसमें लगभग 40 लाख 37 हजार क्विंटल धान का उठाव हो चुका है तथा 15 लाख 23 हजार क्विंटल धान उठाव हेतु शेष है। सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त श्री हितेश श्रीवास ने बताया कि जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों से 73 प्रतिशत धान उठाव किया जा चुका है तथा उठाव कार्य सुचारू रूप से जारी है। शीघ्र ही शतप्रतिशत धान उठाव कर शून्य प्रतिशत शॉर्टेज के लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा।
             गौरतलब है कि जिले में धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान बिक्री पर रोक लगाने के लिए कुल जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 74 प्रकरण में 2065.8 क्विंटल धान की जब्ती कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं कलेक्टर के निर्देश पर विभाग द्वारा समितियों के माध्यम से किसानों का रकबा समर्पण कराकर शासन को होने वाली करोड़ों रूपए की आर्थिक क्षति से बचाया गया है। विदित हो कि जिले में 61544 किसानों से 2428.9881 हेक्टेयर रकबा समर्पण कराया गया है, जिसकी कीमत 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से लगभग 39 करोड़ 05 लाख रूपए है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ