Print this page

सामूहिक कन्या विवाह हेतु तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजा

  • doing of business

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में 27 मार्च को होगा कार्यक्रम का आयोजन
मुंगेली/शौर्यपथ /कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में 27 मार्च को आगामी सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने टेंट एवं पंडाल, विद्युत, बैठक, साउंड सिस्टम, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीईओ पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हो। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
     बता दें कि 27 मार्च को आयोजित होने वाले इस सामूहिक विवाह समारोह में 152 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री  अरुण साव, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, बिल्हा विधायक  धरमलाल कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ