नारायणपुर /शौर्यपथ /133 बीएन बीएसएफ द्वारा टीएचक्यू सोनपुर में श्री कमल शर्मा, कमांडेंट 133 बीएन बीएसएफ, सभी अधिकारियों की उपस्थिति में डॉ सुबोध कुमार, डॉ धीनेंद्र मिश्रा आईसी, एसएचसी सोनपुर और डॉ अशोक वर्मा आईसी पीएचसी गरपा और मसपुर की देखरेख में स्थानीय समुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य जांच और दवाइयाँ प्रदान करने के लिए एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। डॉक्टरों ने स्क्रीनिंग की और परामर्श दिया, जिससे क्रमशः सोनपुर, डोंडरीबेड़ा और मसपुर गाँव के कई निवासियों को लाभ हुआ। इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना और सभी के लिए सुलभ चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करना है।