Print this page

एनटीपीसी तलाईपल्ली कोल माइंस की सुरक्षा CISF के हवाले, राष्ट्रीय ऊर्जा अवसंरचना को मिला मजबूत सुरक्षा कवच

  • doing of business

  रायपुर (शौर्यपथ) देश की महत्वपूर्ण ऊर्जा अवसंरचना को और मजबूत करते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने रायगढ़ स्थित एनटीपीसी तलाईपल्ली कोयला खदान की सुरक्षा का औपचारिक रूप से जिम्मा संभाल लिया है। यह CISF की 362वीं इकाई है, जिसमें प्रथम चरण में 265 स्वीकृत पदों में से 101 प्रशिक्षित जवानों की तैनाती की गई है। आगे की तैनाती परियोजना विस्तार के साथ चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।

परियोजना स्थल पर आयोजित समारोह में एनटीपीसी तलाईपल्ली के परियोजना प्रमुख अखिलेश सिंह ने ‘सिक्योरिटी की’ CISF केंद्रीय सेक्टर मुख्यालय भिलाई की आईजी नीलिमा रानी सिंह को सौंपकर सुरक्षा जिम्मेदारी हस्तांतरित की। इस अवसर पर भिलाई के डीआईजी दया शंकर और डीआईजी पियाली शर्मा भी उपस्थित रहीं।
तलाईपल्ली खदान लारा सुपर थर्मल पावर प्लांट के लिए कोयले का प्रमुख स्रोत है, जो कई राज्यों की बिजली जरूरतों को पूरा करता है। इसलिए खदान का निरंतर और सुरक्षित संचालन राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा, ग्रिड स्थिरता और आत्मनिर्भर ऊर्जा लक्ष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ