Print this page

डौण्डी धान खरीदी केन्द्र में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू, 1266 किसानों से 53 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी

  • devendra yadav birth day

बालोद / शौर्यपथ /
बालोद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी स्थित धान खरीदी केन्द्र में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से जारी है। अब तक 1266 किसानों द्वारा कुल 53 हजार 144 क्विंटल 80 किलोग्राम धान की बिक्री की जा चुकी है, जिसके एवज में किसानों को 13 करोड़ 58 लाख 33 हजार रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई है।

धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित है। निर्धारित अवधि के भीतर धान बिक्री से शेष रह गए किसानों का शत-प्रतिशत धान खरीदी सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं

इस संबंध में नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत डौण्डी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डीडी मण्डले ने जानकारी देते हुए बताया कि धान खरीदी केन्द्र डौण्डी के अंतर्गत शामिल गांवों के 907 किसानों द्वारा 315.48 हेक्टेयर क्षेत्रफल का रकबा समर्पित किया गया है। उन्होंने बताया कि शेष कृषकों के धान की खरीदी सुनिश्चित करने के साथ-साथ अवैध धान की आवक रोकने हेतु भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं

धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता और सुचारू संचालन बनाए रखने के लिए राजस्व, खाद्य एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों, साथ ही गठित निगरानी दल द्वारा धान खरीदी कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ