Print this page

अफीम खेती कांड में आरोपियों की पुलिस रिमांड बढ़ी, कोर्ट ने दो दिन और सौंपा पुलिस को Featured

  • doing of business

समोदा-झनझरी के खेत में अवैध अफीम की खेती का मामला, 13 मार्च को फिर होगी कोर्ट में पेशी

दुर्ग।
दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत ग्राम समोदा–झनझरी के बीच खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती करने के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने तीनों आरोपियों की पुलिस रिमांड दो दिन के लिए और बढ़ा दी है

मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट दुर्ग पी.एस. मरकाम की अदालत में हुई। पुलिस ने आरोपी विनायक ताम्रकार (निवासी तामेर पारा), विकास बिश्नोई (निवासी ग्राम समोदा, दुर्ग) और मनीष ठाकुर को न्यायालय में पेश किया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता और आगे की पूछताछ की आवश्यकता बताते हुए न्यायालय से पांच दिन की पुलिस रिमांड की मांग की थी। हालांकि सुनवाई के बाद न्यायालय ने दो दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड मंजूर की है। अब तीनों आरोपियों को 13 मार्च को पुनः न्यायालय में पेश किया जाएगा

गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले में 7 मार्च को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद प्रारंभिक पूछताछ के लिए उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस अब बढ़ी हुई रिमांड अवधि के दौरान इस पूरे नेटवर्क, खेती की व्यवस्था और अन्य संभावित संलिप्त लोगों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ