Notice: Trying to get property 'alias' of non-object in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/components/com_k2/router.php on line 292
Shourya Path News - भीषण गर्मी से बच्चों की सुरक्षा हेतु बड़ा फैसला: 30 जून तक आंगनबाड़ी समय बदला, सुबह 7 से 9 बजे ही बच्चों की उपस्थिति

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$id in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/plugins/k2/sppagebuilder/sppagebuilder.php on line 85

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 23
Print this page

भीषण गर्मी से बच्चों की सुरक्षा हेतु बड़ा फैसला: 30 जून तक आंगनबाड़ी समय बदला, सुबह 7 से 9 बजे ही बच्चों की उपस्थिति

  • rounak group

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सख्त निर्देश— क्रियान्वयन में ढिलाई पर तय होगी जवाबदेही

रायपुर ।
प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए Vishnu Deo Sai ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 30 जून 2026 तक प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव किया गया है, ताकि छोटे बच्चों को अत्यधिक तापमान और लू के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखा जा सके।

निर्णय के तहत अब सभी आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे, जबकि बच्चों की उपस्थिति केवल सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक सीमित रहेगी। इससे बच्चों को तेज धूप और गर्म हवाओं से बचाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट किया है कि बदले हुए समय के बावजूद बच्चों की प्रारंभिक बाल्यावस्था देखरेख (ECCE) गतिविधियां निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगी। साथ ही पूरक पोषण आहार का वितरण नियमित रूप से जारी रहेगा, जिससे बच्चों के पोषण और शिक्षा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

गृहभेंट के माध्यम से माताओं को किया जाएगा जागरूक

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्र बंद होने के पश्चात गृहभेंट के माध्यम से पोषण परामर्श सेवा को और प्रभावी बनाएं। इसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर माताओं को बच्चों के पोषण और गर्मी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करेंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि गर्म हवाओं और लू की स्थिति में बच्चों को सुरक्षित रूप से घर तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही की स्थिति में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

मंत्री राजवाड़े ने दिए सख्त निगरानी के निर्देश

महिला एवं बाल विकास मंत्री Laxmi Rajwade ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इन व्यवस्थाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करें। जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों में नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा की जाएगी, ताकि जमीनी स्तर पर निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और निर्देशों के पालन में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

01 जुलाई से फिर सामान्य समय पर लौटेंगे केंद्र

ग्रीष्मकाल समाप्त होने के बाद 01 जुलाई 2026 से आंगनबाड़ी केंद्र पुनः अपने सामान्य समय प्रातः 9:30 बजे से 3:30 बजे (6 घंटे) तक संचालित किए जाएंगे।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 308
Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ