Print this page

जलेश्वर महादेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, किया जलाभिषेक

  • rounak group

प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना, किसानों और श्रद्धालुओं के लिए की बड़ी घोषणाएं

   कबीरधाम । शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कबीरधाम जिले के डोंगरिया स्थित प्रसिद्ध जलेश्वर महादेव धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक भावना बोहरा एवं धर्मजीत सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत हमारी पहचान है तथा सरकार धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं
50 करोड़ रुपए से क्षीरपानी मध्यम परियोजना की नहर विस्तार योजना
लगभग 1100 हेक्टेयर क्षेत्र में बढ़ेगी सिंचाई सुविधा
जलेश्वर महादेव धाम के विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु 50 लाख रुपए स्वीकृत
खरहट्टा से डोंगरिया तक 2.5 किमी सड़क उन्नयन की घोषणा
प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा जलेश्वर महादेव धाम श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। मान्यता है कि यहां का शिवलिंग स्वयं प्रकट हुआ है, जिसके दर्शन के लिए सावन और महाशिवरात्रि में हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ