Print this page

जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर: अब हर घर तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, ग्रामीणों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

  • rounak group

बड़ेगौरी गांव में जल अर्पण दिवस पर जल संरक्षण और सुरक्षित पेयजल को लेकर जागरूकता अभियान, जल बहिनी टीम के प्रयासों की हुई सराहना

कांकेर। जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के बड़ेगौरी गांव में इस योजना का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है, जहां अब प्रत्येक घर तक नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है।

गांव के भ्रमण के दौरान जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत का अवलोकन किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें सुबह और शाम नियमित रूप से नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे उनकी वर्षों पुरानी पानी की समस्या का समाधान हुआ है। विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों को अब दूर-दराज के जलस्रोतों से पानी लाने की कठिनाई से मुक्ति मिल गई है।

इस दौरान एक परिवार की बुजुर्ग महिला एवं घर की अन्य सदस्य से आत्मीय संवाद किया गया। उन्होंने बताया कि घर तक नल कनेक्शन पहुंचने से दैनिक जीवन काफी सरल और सुविधाजनक हो गया है। अब पेयजल के लिए अतिरिक्त समय और श्रम खर्च नहीं करना पड़ता।

जल अर्पण दिवस के अवसर पर ग्रामीणों के साथ वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण और सुरक्षित पेयजल के महत्व पर सार्थक चर्चा भी की गई। ग्रामीणों को जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

गांव में सक्रिय जल बहिनी टीम द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पेयजल सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की विशेष सराहना की गई। टीम के प्रयासों से ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी है और सामुदायिक सहभागिता को भी मजबूती मिली है।

जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में न केवल स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आ रहा है। बड़ेगौरी गांव इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ