Print this page

दर्दनाक सड़क हादसे में विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप चालक फरार

  • doing of business

मुंगेली / शौर्यपथ / जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के दशरंगपुर गांव में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले भी शामिल हैं। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दशरंगपुर गांव में पिकअप ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान अधीन मोहले निवासी आवासपारा दशरंगपुर, बल्लू बघेल पिता तिजऊ राम और गंगा राम निवासी रेहुंटा के रूप में हुई है।

अस्पताल पहुंचे विधायक
भाई अधीन मोहले सहित तीन लोगों की मौत की खबर मिलने पर विधायक पुन्नूलाल मोहले जिला अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया।

आज गृह ग्राम में अंतिम संस्कार
अधीन मोहले का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे उनके गृह ग्राम दशरंगपुर में किया जाएगा। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। तेज रफ्तार के कारण हुए इस हादसे ने तीन परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ