Print this page

दीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  • doing of business

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में की सौजन्य भेंट

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली पर छत्तीसगढ़ के समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।
मुख्यमंत्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि आशा, विश्वास, प्रेम और सद्भाव का उत्सव है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा आपसी भाईचारे, एकता और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कामना की कि दीपावली का पावन पर्व छत्तीसगढ़ के प्रत्येक घर-परिवार में सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए। प्रदेश विकास, उन्नति और खुशहाली के नए कीर्तिमान स्थापित करे तथा प्रत्येक नागरिक के जीवन में नई उम्मीदों और सकारात्मक बदलाव का प्रकाश फैले।

राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री का यह शुभकामना संदेश दीपावली के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व के साथ प्रदेश में सुख, समृद्धि, सद्भाव और विकास की सामूहिक कामना को अभिव्यक्त करता है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ