Print this page

गोवर्धन पूजा पर लोक संस्कृति के रंग में रंगे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, ग्रामीणों के साथ किया राउत नाचा

  • doing of business

गौरा-गौरी की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, बारात में शामिल होकर लगाए जयकारे; गौ माता को खिलाया प्रसाद

कवर्धा। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा धार्मिक आस्था और लोक परंपराओं के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने कवर्धा नगर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर गौरा-गौरी की पूजा-अर्चना की तथा ग्रामीणों के साथ पारंपरिक राउत नाचा में शामिल होकर लोक संस्कृति के प्रति अपनी आत्मीयता प्रदर्शित की।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने सबसे पहले विंध्यवासिनी वार्ड क्रमांक 27 स्थित रेवाबांध तालाब पहुंचकर गौरा-गौरी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान गौरा-गौरी की बारात में शामिल होकर उन्होंने भक्ति गीत गाए और जयकारे लगाए। इसके पश्चात मठपारा पहुंचकर गौरा-गौरी का पूजन किया तथा क्षेत्रवासियों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ