Print this page

राज्य में चौथी रैंक हासिल कर बने आरक्षक प्रकाश कुर्रे का गांव में भव्य स्वागत

  • doing of business

दैनिक शौर्यपथ महासमुंद ब्यूरो संतराम कुर्रे 

 

सीआईएसएफ भर्ती परीक्षा में भी हासिल किया था तीसरा स्थान, दो साल की मेहनत के बाद मिली सफलता : युवाओं के लिए बने प्रेरणा

*पिथौरा।* मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से हासिल की गई सफलता जब अपने गांव लौटती है, तो उसका उत्साह पूरे गांव में दिखाई देता है। ऐसा ही नजारा गौरव ग्राम बुंदेली में देखने को मिला, जहां पुलिस आरक्षक के रूप में प्रशिक्षण पूरा कर गांव पहुंचे प्रकाश कुर्रे का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया। गांव के लोगों ने उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया और इस उपलब्धि पर गर्व जताया।

प्रकाश कुर्रे ने करीब दो वर्षों की कड़ी मेहनत और तैयारी के बाद जीडी पुलिस भर्ती परीक्षा में पूरे छत्तीसगढ़ में चौथी रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने सीआईएसएफ भर्ती परीक्षा में भी तीसरा स्थान प्राप्त किया था। दोनों भर्तियों में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने पुलिस सेवा को अपना लक्ष्य चुना और आरक्षक के रूप में चयनित हुए। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र मैनपाट में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद बुधवार को जब वे अपने गृह ग्राम बुंदेली पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

गौरतलब है कि गौरव ग्राम बुंदेली से पहले ही चार युवक पुलिस और सेना में सेवाएं दे रहे हैं। अब प्रकाश कुर्रे के पुलिस आरक्षक बनने से गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा का एक और उदाहरण जुड़ गया है। उनकी सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का मानना है कि प्रकाश की उपलब्धि गांव के अन्य युवाओं को भी मेहनत और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

प्रकाश कुर्रे के पिता संतराम कुर्रे पत्रकार हैं, जबकि माता तुलसी कुर्रे महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत हैं। उनकी दीदी प्रियंका जीजा कॉलेज के प्रोफेसर हैं और भाई रितेश कुर्रे भी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। परिवार में मिली शिक्षा, संस्कार और सहयोग के साथ प्रकाश ने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ