जगदलपुर / शौर्यपथ / ज्ञात हो कि कल जगदलपुर विधानसभा के ग्राम कलचा में जो हृदय विदारक दुर्घटना घटी उसमें घायलों का हालचाल जानने सुशील मौर्य आज मेडिकल कॉलेज पहुँचे, एवं घायल ग्रामीणों से मिलकर उनका हालचाल जाना। इसी बीच एक घायल बिताय बाई को खून की आवश्यकता थी,जिसपर तत्काल उन्होंने खून की व्यवस्था करवाया। इस बीच उनके साथ युवा कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त सचिव ज़ाहिद हुसैन,युवा कांग्रेस जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज खान एवं एन एस यू आई के जिला सचिव नीलम कश्यप भी उपस्थित थे।