Print this page

सडक मरम्मत के नाम पर लिपापोती , बजरी गिट्टी के जगह रेत व डामर आईल का किया जा रहा प्रयोग

  • devendra yadav birth day

धमतरी / शौर्यपथ / सेमरा,बोकराबेडा मार्ग मरम्मत के नाम पर लिपापोति की जा रही है . 3.10 k.m. लम्बी इस सडक मरम्मत के नाम पर शासन को धोखा दिया जा रहा है। बजरी गिट्टी व डामर के डालने के स्थान पर, पूरानी सडक के उपर डामर आईल का स्प्रे कर रेत बिछाया जा रहा है। सडक मरम्मत का काम कर रहे श्रामिकों व मुंशी ने बताया कि बडा गड्ढा होने पर ही मरम्मत के लिए बजरी गिट्टी का इस्तेमाल किया जाएगा। उक्त सडक 4-5 वर्ष पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई थी।
सेमरा, बोकराबेडा मार्ग पूरी तरीके से जर्जर हो चुकी है ।जिसका मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया की ठेकेदार द्वारा सड़क मरम्मत के नाम पर लीपापोती कर, शासन को धोखा देने का कार्य किया जा रहा है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ