Print this page

कोंडागांव में किसान आत्म हत्या न्याय हेतु विगत 4 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे नरेंद्र भवानी की तबियत बिगड़ी

  • doing of business

जगदलपुर / शौर्यपथ / मामले में कोंडागांव जिला अध्यक्ष नरेंद्र नेताम ने प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा की कोंडागांव जिले के मारंगपुरी में जिला प्रशासन की लापरवाही से किसान स्व धनीराम ने आत्म हत्या कर ली थी ! जिसके बाद न्याय हेतु जिला के मुख्यालय कोंडागांव में आमरण अनशन पर बैठ गए थे किन्तु आज पुरे 4 दिन बाद बस्तर जिला अध्यक्ष नरेंद्र भवानी का तबियत अचानक बिगड़ जाने से वे अपना स्वयं का अनशन निर्णय को समाप्त कर अपना इलाज कराने जगदलपुर वापस लौटेंगे लेकिन न्याय की यह लड़ाई में अब मृतक किसान के साले प्रेम लाल नेताम अनशन में शामिल हुए है व शुरू से अनशन में बैठे भारत कौशिक डटे हुए है . जनता कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन हमारी मांगो पे कार्यवाही करे और किसान परिवार को न्याय दिलाने की पहल करे .
पिछले चार दिनों से अनशन में बैठने के कारण जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते स्वास्थय में आया फर्क बिगड़ी तबियत -- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ