Print this page

?बस्तर जिला सहकारी संघ का चुनाव संपन्न ,वेदांत अध्यक्ष नरसिंह उपाध्यक्ष हुए मनोनीत

  • rounak group

जगदलपुर / शौर्यपथ / बस्तर जिला सहकारी संघ का चुनाव आज शनिवार को संपन्न हुआ।।
जिसमें वेदांत दीक्षित अध्यक्ष एवं नरसिंह राव उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। दोनों के निर्वाचित होने पर उनके सहयोगियों, मित्रों व सहकारिता क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। निर्वाचन पश्चात वेदांत व नरसिंह ने अपने समर्थकों के साथ मा दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पटाखे फोड़ कर मिठाइयां बांटी गई। एक दूसरे को शुभकामना देकर अपनी खुशी का इजहार किया।
बस्तर जिला सहकारी संघ के अब तक के इतिहास में यह पहली बार है कि लगातार इन पदों पर तीसरा कार्यकाल इनके द्वारा कार्य किया जाएगा। वैसे तो सहकारिता का चुनाव राजनीतिक पार्टी के चिन्ह पर नहीं लड़ा जाता है किंतु अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण हैं। जिससे यह साफ स्पष्ट है कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया है। पूरे चुनाव में कांग्रेसी दूर-दूर तक नजर नहीं आए। जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि सहकारिता के जानकार भाजपाइयों ने जबरदस्त चुनावी रणनीति तय कर रखी थी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ