धमतरी / शौर्यपथ / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार आगामी 10 अप्रैल को देशभर से सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि नेशनल लोक अदालत के लिए जिला न्यायालय में 8 खण्डपीठ एवं बाह्य न्यायालय कुरूद व नगरी में एक-एक खण्डपीठ बनाई गई है। इसमें राजीनामा योग्य बैंक रिकवरी, आपराधिक शमनीय मामलों, विद्युत, श्रम विवाद, भू-अर्जन, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, वैवाहिक विवाद, टेलीफोन, जल कर, राजस्व एवं अन्य सिविल प्रकरण खण्डपीठ में रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी न्यायालयों, बीमा कम्पनी, बैंक, दूरभाष, नगर निगम एवं संबंधित विभागों को पृथक से पत्र जारी कर प्रीसिटिंग करने व पक्षकारों से राजीनामा के लिए सहमति प्राप्त होने पर उक्त प्रकरणों के निराकरण के लिए 10 अप्रैल को आयोजित नेशनल लोक अदालत में रखने के लिए कहा गया है।