Print this page

मंत्री श्रीमती भेंडि़या ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं

  • doing of business

रायपुर / शौर्यपथ / महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडि़या ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्रीमती भेंडि़या ने कहा है कि विश्व महिला दिवस महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा और हौसला देता है। नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है और अपनी क्षमता और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं काबिल और मेहनती हैं। राज्य सरकार इन महिलाओं को सामाजिक और अर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। श्रीमती भेंडि़या ने आह्वान किया है कि बेटों के समान बेटियों को भी आगे पढ़ने-बढ़ने के सभी अवसर उपलब्ध कराएं तभी हम एक मजबूत और विकसित समाज की कल्पना को साकार कर पाएंगे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ