मुंगेली / शौर्यपथ / राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम एवं मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के संयुक्त तत्वाधान में विगत दिनों जिले के विकास खण्ड लोरमी के पहुँचविहीन बैगा ग्राम - रंचकी में जनजागरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में टीबी, लेप्रोसी एवं मलेरिया सहित अन्य बीमारियों की जाॅच एवं उपचार की गई। शिविर में जिला क्षय/ नियंत्रण अधिकारी डाॅ. सुदेश रात्रे एवं डाॅ. रूप सिंह आयाम के द्वारा 36 मरीजो की जाॅच एवं उपचार तथा दवाईयों का निःशुल्क वितरण किया गया। जिसमें संदेहास्पद टीबी मरीज 03, सर्दी खासी 01, दाद खाज खुजली 10, मोतियाबिन्द का 01, हाथ पाँव दर्द 06, बुखार 03 एवं 12 जनरल के मरीज शामिल है। शिविर में टीबी, कुष्ठ रोग से बचाव एवं नियंत्रण के लिये पाम्पलेट भी बाँटा गया, मलेरिया से बचाव हेतु बैगा परिवारों के मध्य मेडिकेटेड़ मच्छरदानियाँ भी वितरित की गयी। उन्होने बताया कि जनजागरण शिविर में टीबी, कुष्ठ, एवं मलेरिया विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आँगनबाड़ी सहायिका व मितानीनों का सहयोग सराहनीय रहा।