Print this page

फोटो युक्त निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षित करने हेतु रजिस्ट्रीकरण और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

  • rounak group

अखिल टोंडर मुंगेली से ..
मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री पी.एस एल्मा ने पंचायत उपनिर्वाचन 2021 हेतु फोटो युक्त निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षित करने हेतु रजिस्ट्रीकरण और सहायक रजिस्ट्रीकरण तथा अपील अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होने विकास खण्ड मुुंगेली के ग्राम पंचायत डोडा, जल्ली, धनगांव (च), खुर्शी, ढबहा और कोना अंतर्गत सम्पूर्ण ग्राम पंचायत के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुंगेली को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार मुंगेली को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह विकास खण्ड लोरमी के ग्राम पंचायत सिंघनपुरी, झिरिया, चकला, सारधा, डोगरीगढ़, मुक्षेल, कोसमतार, देवरहट, दाउकापा, मोहबंधा और बंधवा अंतर्गत सम्पूर्ण ग्राम पंचायत के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लोरमी को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार लोरमी को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। विकास खण्ड पथरिया के ग्राम पंचायत कुकुसदा, पूछेली और कोकडी अंतर्गत सम्पूर्ण ग्राम पंचायत के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पथरिया को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार पथरिया को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह उन्होने मुंगेली, लोरमी और पथरिया जनपद पंचायत में आने वाले सम्पूर्ण ग्राम पंचायत के लिए अपर कलेक्टर मुंगेली को अपील अधिकारी नियुक्त किया है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ