Print this page

जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 26 मार्च को

  • doing of business

मुंगेली / शौर्यपथ / जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 26 मार्च को दोपहर 01 बजे जिला पंचायत के सभा कक्ष (धरमपुरा) में आहुत की गई है। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमति लेखनी सोनू चंद्राकर करेंगी। बैठक में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत विकास और निर्माण कार्य, कृषि, पशु पालन, उद्यानिकी, शिक्षा विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।  जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री रोहित व्यास ने जिला पंचायत सामान्य सभा के सभी सदस्यों को निर्धारित स्थान और समय पर उपस्थित होने के आग्रह किया गया है। इसी तरह उन्होने संबंधित अधिकारियों को पूर्ण जानकारी के साथ निर्धारित स्थान और समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिये है।   

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ