Print this page

छत्तीसगढ़ में कोरोना से निपटने अब तक राज्य में 850 करोड़ आवंटित , संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे,दृढ़ इच्छाशक्ति से करें मुकाबला- मुख्यमंत्री बघेल

  • doing of business

रायपुर / शौर्यपथ / कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कोरोना नियंत्रण के विभिन्न उपायों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न मदों से 853करोड़ रूपए से अधिक राशि का आवंटन किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रशासनिक अमले से अपील की है कि वह दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ पीड़ित मानवता की सेवा करे। शासन -प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ संसाधनों की व्यवस्था और मानीटरिंग करेंगे। किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि विगत एक वर्ष में कोरोना से निपटने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से समस्त 28जिलों को 73.53 करोड़ रूपये आवंटित किए गये हैं ।इसके अलावा 300करोड़ रू.जांच,दवा तथा अन्य उपभोग्य सामग्रियों के लिए ,192करोड़ रू.स्टेट डिजास्टर रिलीफ़ फंड,185 करोड़ रू.नाबार्ड सहायता ,25करोड़ रू.लोक निर्माण विभाग,78करोड़ रू.केंद्र-राज्य शामिलाती सहायता के शामिल हैं।इस प्रकार जांच से लेकर कोविड अस्पतालों के विकास तक ,मरीजों की देखभाल ,दवा ,पोषण से लेकर मैदानी व्यवस्थाओं तक सभी कार्यों के लिए आर्थिक सहायता दी गई है।
मुख्यमंत्री बघेल ने मुख्यसचिव यथा अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य)को निर्देश दिए हैं कि वे निरंतर मॉनीटरिंग करें । नियंत्रण और राहत के उपाय युद्ध स्तर पर सुनिश्चित किए जाएं। मैदानी स्तर पर पूर्ण सख्ती हो लेकिन जनता को सहानुभूति, सद्व्यवहार तथा सहयोग के साथ ही परिस्थितियों का सामना करने को तैयार किया जाए।सतत जनजागरण से संक्रमण की रोकथाम की जाए।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ