Print this page

बुलंद हौसले और जिला प्रशासन द्वारा की गई मुकम्मल व्यवस्था के फलस्वरूप 22 हजार 904 मरीजो ने दी कोरोना को मात

  • devendra yadav birth day

मुंगेली / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण की चुनोतियो के बीच जिले में संचालित होम आइसोलेशन और कोविड हॉस्पिटल में डॉक्टर एवं उनकी पूरी टीम लोगो को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने में लगातार जुटी हुई है। एक ओर जहाँ मरीजो की मजबूत इच्छा शक्ति और बुलंद हौसलो ने तो वही दूसरी ओर जिला प्रशासन द्वारा की गई मुकम्मल व्यवस्था के फलस्वरूप गंभीर मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो रहे है। इसी कड़ी में जिले में अब तक होम आइसोलेशन और कोविड हॉस्पिटल से 22 हजार 904  मरीज कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हुए और अब वे सामान्य जीवन जी रहे है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कल 06 जून तक केवल 548 एक्टिव प्रकरण है , आने वाले कुछ समय में होम आईसोलेशन और कोविड हाॅस्पिटल में भर्ती मरीज भी स्वस्थ होंगे। 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ