Print this page

कोविड वैक्सीन लगवाने लोगो में दिखा उत्साह: 92 वर्षीय वृद्ध श्री जनक सिंह और श्री 82 वर्षीय श्री सावंत ने लगवाया कोविड से सुरक्षा का वैक्सीन

  • rounak group

मुंगेेली / शौर्यपथ / कलेक्टर अजीत बसंत  के मार्गदर्शन में कोविड वैक्सीनेशन के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का अच्छा असर दिख रहा है। टीकाकरण हेतु टीकाकरण केंद्रों में आज 18़ से अधिक आयु वर्ग के लोगों का लंबी कतारें देखी गईं। जिले के विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम टेमरी के आंगनबाड़ी में टीकाकरण केंद्र टेमरी में ग्राम धनगांव (च.) के 92 वर्षीय श्री जनक सिंह और नवागांव की 82 वर्षीय श्री सावंत राम साहू ने कोविड के संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीका लगवाया। जो दूसरों के लिए अनुकरणीय है। इसी तरह इस टीकाकरण केंद्र में ग्राम टेमरी के ही 71 वर्षीय जनक पाठे, 66 वर्षीया श्रीमती आशिन बाई, 32 वर्षीय श्रीमति दीक्षा सिंह, 33 वर्षीय श्री मति चूड़ामणि साहू, 24 वर्षीय श्री नंदकुमार साहू और ग्राम निवासपुर के 45 वर्षीया श्री अष्ट कुमार सप्रे, 33 वर्षीय श्री उमेंद साहू और 40 वर्षीय रघुनंदन साहू ने ग्राम लोहधिया की 46 वर्षीय श्री मिथिला साहू ने और 21 वर्षीय श्रीमति अंजुलिका कश्यप ने भी स्वयं की सुरक्षा और दूसरो को सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन लगवाई। 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ