Print this page

रिफाइंड तेल का कार्टुन चोरी कर, फरार चोरों को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया

  • rounak group

जगदलपुर / शौर्यपथ /पुलिस थाना कोतवाली में धर्मेश सिंग लालबाग हाउसिंग बोर्ड जगदलपुर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.08.2021 को जामा मस्जिद के सामने रोड पर स्कुटी सवार दो व्यक्ति ने ठेला से एक कार्टुन जिसमें 16 पैकेट फार्चुन रिफाइंड तेल कीमती 2680/-रूपये को चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर दिनांक 02.08.2021 को थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 236/2021 धारा 379,34 भादवि0 दर्ज कर विवेचना मंे लिया गया।
जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक, हमराह स्टाफ सउनि प्रेम पानीग्राही एवं आरक्षक भुपेन्द्र नेताम के टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर, आसपास के लोगों से पुछताछ कर, घटनास्थल आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेजों के माध्यम से संदेहियों का पहचान कर, चोरों का पता तलाश किया गया। उक्त टीम द्वारा पतातलाष कर संदेही संजु झाली पिता खगपति झाली उम्र 27 साल नि0 नयामुण्डा तिरंगा चैक जगदलपुर एवं अपचारी बालक से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को ठेला से एक कार्टुन जिसमें 16 पैकेट फार्चुन रिफाइंड तेल, कीमती 2680/-रूपये को घटनास्थल से चोरी करना स्वीकार किये। जिसे मेमोरण्डम कथन के आधार पर चोरी गये सम्पत्ति को विधिवत् आरोपी एवं अपचारी बालक के कब्जे से एक कार्टुन जिसमें 16 पैकेट फार्चुन रिफाइंड तेल, कीमती 2680/-रूपये को विधिवत् जप्त किया गया। आरोपी एवं अपचारी बालक के विरूद्ध उपरोक्त अपराध धारा कारित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपी से बरामदः- एक कार्टुन जिसमें 16 पैकेट फार्चुन रिफाइंड तेल, कीमती 2680/-रूपये।
नाम आरोपीः- संजु झाली पिता खगपति झाली उम्र 27 साल नि0 नयामुण्डा तिरंगा चैक जगदलपुर एवं विधि विरूद्ध अपचारी बालक।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ