Print this page

कोतवाली पुलिस द्वारा गुम हुये मोटर सायकल को तत्काल ढुंढकर, प्रार्थी को सुपुर्द किया गया

  • rounak group

जगदलपुर / शौर्यपथ / पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी रिशु अग्रहरि निवासी कचोरा जगदलपुर ने उपस्थित आकर मौखिक सूचना दर्ज कराया कि दिनांक 04.8.2021 को प्रार्थी ने अपना मोटर सायकल हिरो एच0एफ0 डिलक्स नीला रंग क्रमांक-cg17kH0648 को संजय मार्केट में अरीहंत ट्रेडर्स के बाजु (शंकर ट्रेडर्स) के बाजु में खड़ा किया था। जो लगभग 02ः00 बजे वापस आकर देखा मोटर सायकल वहाॅ पर खड़ा नहीं था। कि सूचना पर प्रार्थी से आवेदन प्राप्त कर, तत्काल मौके पर जाकर उक्त मोटर सायकल का पता तलाश किया गया।
जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में सउनि0 प्रेम पानीग्राही के हमराह आरक्षक भुपेन्द्र नेताम, नकुल नुरूटी टीम के द्वारा तुरंत सी सी टी वी फुटेज की मदद से पता तलाश कर, खोजबीन किया जा रहा था। जो दिनांक 04-05.08.2021 के दम्यानी रात्रि में पेट्रोलिंग दौरान संजय मार्केट में कुछ दुर पर चबुतरा के पास में लावारिस हालात में मोटर सायकल खड़ा मिला। जिसे थाना लाकर प्रार्थी को तलब कर, तस्दीकी पश्चात उक्त मोटर सायकल को सुपुर्दनामा पर दिया गया। मोटर सायकल मिलने पर प्रार्थी ने समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ