Print this page

डी.एम.एफ.टी.भर्ती में प्रबंधन पद हेतु केवल निविदा अनुसार भर्ती किया जाना चाहिए ..

  • doing of business

जगदलपुर / शौर्यपथ / मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के प्रदेश सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन देकर कहा की डीएमएफटी में भर्ती के लिए विज्ञापन 14 जून को प्रकाशित हुआ था जिसके अंतिम तिथि 7 जुलाई थी तीन पद के लिए बहुत सारे आवेदन 7 तारीख तक आ चुके थे इसके बावजूद अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई की गई पता चला है कि जिले में कंसल्टेंट के द्वारा यह तारीख बढ़ाने के लिए अधिकारियों को बोला गया जबकि अंतिम तिथि तक 3 पद के लिए डेढ़ सौ से 200 फॉर्म फॉर्म आचुके थे .
इसके बाद जब भर्ती प्रक्रिया चालू हुई तो इसमें फिर से उनके द्वारा विज्ञप्ति में संशोधन करने का बोला गया डीएम एफमें विकास सहायक के पद के लिए एमबीए होना अनिवार्य होता है जबकि अब इसमें संशोधन कर सभी डिग्री को लिया जा रहा है जिसके कारण एमबीए वाले को यह पद नहीं मिल पाएगा विज्ञापन के अनुसार प्रबंधन में एमबीए वाले को नियुक्त किया जाना चाहिए !

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ