Print this page

भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए स्कॉलरशिप , 20 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

  • doing of business

कांकेर / शौर्यपथ / भूतपूर्व सैनिकों के पुत्र और पुत्रियों को शैक्षणिक वर्ष 2021-21 में स्कॉलरशिप प्रदान करने के लिए 20 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले. कर्नल उदया कुमार टी (से.नि.) ने बताया कि सभी भूतपूर्व सैनिकों के मेधवी पुत्र एवं पुत्रियां जो कक्षा 6वीं से 12वीं तक 71 प्रतिशत से अधिक तथा स्नातक की डिग्री करने वाले बच्चें जो 60 प्रतिशत से अधिक नंबर प्राप्त कियें हैं, वे स्कॉरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन भूतपूर्व सैनिक का पंजीयन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कांकेर में पंजीयन हुआ है, वे अपने बच्चों को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कांकेर के दूरभाष नंबर 75874-55691 पर कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ