Print this page

नगरपालिकाओं के उप निर्वाचन हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने कार्यक्रम जारी

  • doing of business

उत्तर बस्तर कांकेर । शौर्यपथ ।- नगरपालिकाओं, नगरपालिक निगम, नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के उप निर्वाचन 2021 हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षित किये जाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जनवरी 2021 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए कार्यक्रम (समय-अनुसूची) जारी किया गया है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में 06 अक्टूबर बुधवार तक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति किया जाएगा। इसी प्रकार 08 अक्टूबर शुक्रवार तक प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने वाले कर्मचारियों का चयन एवं नियुक्ति, 11 अक्टूबर सोमवार तक निर्वाचक नामावली तैयार करने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं प्राधिकृत कर्मचारियों का प्रशिक्षण तथा 12 अक्टूबर मंगलवार तक भारत निर्वाचन आयोग की 01 जनवरी 2021 की स्थिति में तैयार अद्यतन विधानसभा की निर्वाचक नामावली जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त किया जाएगा। 14 अक्टूबर गुरूवार तक विधानसभा की निर्वाचक नामावली वार्डवार पृथक की रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार 18 अक्टूबर सोमवार तक प्रचलित परिसीमन के आधार पर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निर्वाचक नामावली को वार्डवार एवं भागवार मार्किंग किया जाएगा। 20 अक्टूबर दिन बुधवार तक वार्डवार एवं भागवार चिन्हित निर्वाचकों को सॉफ्टवेयर के माध्यम से दर्शित वार्ड के संबंधित भाग के अनुभाग में शिफ्ट किया जाएगा। 21 अक्टूबर गुरूवार तक निर्वाचक नामावली की चेक लिस्ट पीडीएफ में तैयार कर तथा 22 अक्टूबर शुक्रवार तक चेक लिस्ट की जांच में पाई गई त्रुटियों का सुधार किया जाएगा। 23 अक्टूबर शनिवार तक चेकलिस्ट संशोधन पश्चात प्रारूप निर्वाचक नामावली मुद्रण हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रदान किया जाएगा तथा 25 अक्टूबर सोमवार तक जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्वाचक नामावली का मुद्रण कराना एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

इसी प्रकार द्वितीय चरण में 26 अक्टूबर मंगलवार तक निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां प्राप्त कर तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराया जाएगा। दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 02 नवम्बर मंगलवार के अपरान्ह 03 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारे तथा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 08 नवम्बर सोमवार अपरान्ह 03 बजे तक समय निर्धारित की गई है। प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि 11 नवम्बर गुरूवार तक तथा दावे-आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तिथि निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर किया जाएगा। 16 नवम्बर मंगलवार तक परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि साफ्टवेयर में कर 20 नवम्बर शनिवार तक चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपना होगा तथा 23 नवम्बर मंगलवार तक अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न कर 25 नवम्बर गुरूवार तक निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा। 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ