Print this page

उत्तर बस्तर कांकेर : डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश हेतु ऑनलाईन काउसिलिंग 14 तक

  • doing of business

उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में प्रथम वर्ष में प्रवेश सीजी पीपीटी 10वीं के आधार पर राज्य स्तरीय आनलाइन कांउसलिंग प्रक्रिया द्वारा 11 से 14 अक्टूबर 2021 तक रजिस्ट्रेशन एवं डीवीसी होगा। सीटो का आबंटन 17 अक्टूबर को किया जायेगा। आबंटित सीटो पर 18 से 20 अक्टूबर तक प्रवेश लिया जायेगा। वर्तमान में शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में मेकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एंव इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स संचालित है। अधिक जानकारी के लिए संचालनालय तकनीकी शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के वेबसाइट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in   का अवलोकन किया जा सकता है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ