Print this page

भानुप्रतापपुर में पिछड़ा वर्ग की निकली विशाल रैली

  • doing of business

भानुप्रतापपुर/कांकेर / शौर्यपथ / भानुप्रतापपुर में पिछड़ा वर्ग  द्वारा  अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर विशाल रैली  निकाली गई। इस दौरान भानुप्रतापपुर में यातायात पूरी तरह बाधित रही । भानुप्रतापपुर में  विशाल जनसमुदाय की रैली  ने आज स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी मांगो को लेकर कितनी सजग है ।
प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता के बाद पहली बार जिले में ओबीसी एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर मुखर हो रहे है।  रैली में हजारों की संख्या में ओबीसी एकजुट होकर अपनी मांगो को पूरा कराने शासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।पिछड़ा वर्ग  की  प्रमुख  मांगों में  छतीसगढ़ राज्य में पिछड़ा वर्ग के 52 फीसद, आबादी के आधार पर 27 फीसद आरक्षण दिए जाने, छतीसगढ़ राज्य में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग स्वतंत्र मंत्रालय की स्थापना किए जाने, पिछड़ा वर्ग को परंपरागत वनवासी होने के नाते पांचवी अनुसूची में शामिल किए जाने, राज्य के त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में भारत सरकार के जनसंख्या गणना के आधार पर जिन ग्राम पंचायतों में पिछड़ा वर्ग के बहुलता है, ऐसे ग्राम पंचायत में पिछड़ा वर्ग के सरपंच का पद आरक्षित किए जाने ,छत्तीसगढ़ सरकार एवं भारत सरकार  द्वारा प्राथमिक शिक्षा से लेकर कॉलेज की पढ़ाई के लिए संचालित सभी आश्रम-छात्रावास में पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए 27 फीसद आरक्षण दिए जाने सहित कई मांगे शामिल है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ