Print this page

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने अधिकारियों की हुई वर्चुअल मीटिंग

  • doing of business

कांकेर / शौर्यपथ / पुलिस मुख्यालय रायपुर के वरिष्ठ अधिकारियो की उपस्थिति मे तथा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन कांकेर के वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर जिला कांकेर में सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने के उद्देश्य से   कलेक्ट्रेट परिसर कांकेर मे पुलिस विभाग, जिला परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, स्वास्थ्य विभाग,लोक निर्माण विभाग के समस्त नोडल अधिकारियो की वर्चुअल मीटिंग आहूत की गई । मीटिंग में इंटीग्रेटेड रोड ऐक्सिडेंट डेटाबेस प्रोजेक्ट  के सम्बन्ध मे किसी स्थान पर सड़क दुर्घटना होने पर पुलिस द्वारा घटना की लाइव एंट्री किया जाना, रोड का सुधार करना, वाहनों की त्रुटि का निरीक्षण करना, मरीज का डिटेल भरना स्वास्थ्य लाभ देना अन्य महत्व पूर्ण जानकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को एक दूसरे विभाग मे साझा करने के सम्बन्ध मे बताया गया ।यह प्रोजेक्ट सम्पूर्ण छत्तीसगढ़  मे एक अक्टूबर से संचालित  है। इसके माध्यम से सड़क दुर्घटना मे कमी लाई जा सकती हैँ। उक्त मीटिंग मे पुलिस विभाग से (iRAD) नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक  अमृत कुजूर, स्वास्थ्य विभाग से सी एम एच ओ डॉ एस एल उइके, लोकनिर्माण विभाग भानुप्रतापपुर डिवीजन से ई ई, एम एस कश्यप, कांकेर डिवीजन से ई ई एस एल मरकाम, जिला परिवहन अधिकारी कांकेर  अतुल असैया, लोगनिर्माण कांकेर से एस डी ओ  विघ्नेश सिंह, यातायात प्रभारी निरीक्षक रोशन कौशिक, जिला डी आर एम,  लोकेश्वर सिन्हा मौजूद थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ