उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.एल.उईके ने जानकारी दी है कि चिकित्सा विभाग में डीएमएफ मद अंतर्गत स्टाफ नर्स के 50 पद, फार्मासिस्ट के 8 पद, ड्रेसर के 06 पद एवं लैब टेक्नीशियन के 15 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा उपरांत मेरिट सूची जारी किया गया है। मेरिट सूची का प्रकाशन जिले के वेबसाइट https://kanker.gov.in में अपलोड किया गया है, जारी मेरिट सूची के संबंध में किसी भी अभ्यर्थी को दावा आपत्ति हो तो वे 27 नवंबर तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर दावा आपत्ति कर सकते हैं। उक्त समय अवधि के पश्चात प्रस्तुत दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा