उत्तर बस्तर कांकेर/शौर्यपथ/
- पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 21 नवंबर से 04 दिसंबर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। पुरुष नसबंदी पखवाड़े को “पुरुषों ने परिवार नियोजन अपनाया, सुखी परिवार का आधार बनाया’’ की थीम पर मनाया जाएगा। यह पखवाड़ा दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, पखवाड़े के पहले चरण में लाभार्थियों को पुरुष नसबंदी की जानकारी दी जाएगी और उन्हे इसे अपनाने के लिए तैयार किया जाएगा जबकि दूसरे चरण में सेवाएँ उपलब्ध कराई जायेगें।
शासन द्वारा पुरुष नसबंदी पखवाड़े के सफल संचालन के लिए दिशा निर्देशों के साथ भारत सरकार के कोविड-19 के नवीनतम दिशा निर्देशों का पालन भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जे.एल उइके ने बताया बीते पाँच वर्षों में छत्तीसगढ़ पुरुष नसबंदी पखवाड़े के दौरान देश में प्रथम स्थान पर है। इस दौरान जिले में बीते 2 वर्षो मे 544 पुरुषों ने परिवार नियोजन के लिए नसबंदी कराई है। पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के दौरान वर्ष 2020-21 में 337 और वर्ष 2021-22 में 207 पुरुषों ने नसबंदी करवाई। कांकेर जिला पूरे प्रदेश मे पुरुष नसबंदी मे प्रथम है