Print this page

पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग पटेल (भापुसे.) ने लिया कोंडागांव जिले के पुलिस अधीक्षक का चार्ज

  • rounak group

2014 बैच के आईपीएस है पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग पटेल ,महासमुंद जिले के बाद संभालेंगे कोंडागांव जिले की कमान

 

दीपक वैष्णव की रिपोर्ट

    कोंडागांव । शौर्यपथ । आज दिनांक 07.01.2022 को पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल (भापुसे.) ने कोंडागांव जिला के पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाला। ज्ञातव्य हो कि श्री दिव्यांग पटेल 2014 बैच के आईपीएस ऑफिसर है, जो कोंडागांव पुलिस अधीक्षक का पद सम्हालने से पूर्व जिला बीजापुर, जिला बेमेतरा एवं जिला महासमुंद जैसे महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस अधीक्षक रह चुके है, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने कोंडागांव जिले का चार्ज लेते ही जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं एसडीएम व अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर जिले में चल रहे वर्तमान गतिविधियों के संबंध में विस्तृत चर्चा किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में पुलिस, प्रशासन, पत्रकार, गणमान्य नागरिक व अन्य सभी से बेहतर समन्वय स्थापित कर अच्छे से अच्छा कार्य करेंगे। 

  पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल (भापुसे.) के अनुसार कोंडागांव जिला मे नक्सल उन्मूलन एवं सामान्य पोलिसिंग दोनो की संभावनाएं है, जहां नक्सलवाद के उन्मूलन के साथ-साथ सामान्य जनता के लिए पुलिसिंग के तौर पर भी बहुत अच्छा कार्य करने का अवसर है, यहां वे अपने सर्वोत्तम कर्तव्यनिष्ठा से अच्छे से अच्छा कार्य करेंगे जिससे जिले की जनता पुलिस के होने से अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ