कांकेर / शौर्यपथ / दुर्गुकोंदल युवक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश महावे व भानुप्रतापपुर के शहर अध्यक्ष अजय पंजवानी ने वन मंत्री मोहम्मद अकबर को एक पत्र लिखकर भानूप्रतापपुर पूर्व डिवीजन के डीएफओ के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की हैं जिसमें उन्होंने पूर्व डिवीजन के क्षेत्राअंतर्गत हुए कार्यों की जांच तथा डीएफओ के कार्यकाल में समस्त मदों में किए गए भुगतान के जांच हेतु पत्राचार किया है। युकां ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश महावे ने कहा की डीएफओ के कार्यक्षेत्र में निर्माण व सप्लाई कार्यों में भारी अनियमितता हुई है जिसमें करोड़ों का घोटाला कीया गया है एक नग को 100 नग बना कर करोडों का फर्जी बिल काटा गया है जिसके पुख्ता कागजात हमारे पास उपलब्ध हैं जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में बहुत जल्द हम वन मंत्री मोहम्मद अकबर जी से मुलाकात कर सारे तथ्य उनके सामने पेश करेंगे तथा भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारी के ऊपर कारवाही करने हेतु निवेदन करेंगे वहीं शहर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अजय पंजवानी ने कहा कि हाई कोर्ट से स्टे लगे लाल ईंटों का इस्तेमाल तथा उसकी सप्लाई अधिकारी के दिशा निर्देश पर की जा रही है औने पौने दाम पर वर्क आर्डर जारी कर कार्य करवाया जा रहा है तथा सप्लाई की जा रही है राशि का बंदरबांट करके अपने जेब भरने का कार्य अधिकारी के द्वारा विगत 2 वर्षों से किया जा रहा है । उचित जांच होने पर एक बहुत बड़े घोटाले का पर्दाफाश होगा जिस हेतू माननीय मंत्री से पत्राचार किया गया है कार्यवाही नहीं होने पर युवक कांग्रेस सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेगी ।