deepak vaishnav
कोंडागांव / शौर्यपथ / कोंडागांव पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे क्रमांक 30 पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयास के तहत वाहन चालकों की लगातार चेकिंग की जा रही है व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
आज दिनांक 26.02.22 को कोंडागांव रायपुर मुख्य मार्ग पर वाहन चालको की चेकिंग के दौरान ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जेए 9401 का चालक, गुरप्रीत सिंह पिता गुरूचरण सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी गुरूद्वारा, थाना आमानाका, रायपुर शराब सेवन कर वाहन चला रहा था, जिसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर इस्तगाशा तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी वाहन चालक को 10000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। उक्त कार्यवाही में यातायात प्रभारी, निरीक्षक, रोहित कुमार बंजारे, एवं यातायात स्टाप की भूमिका सराहनीय रही ।