कोंडागांव । शौर्यपथ । रायपुर में गत 27 अक्टूबर वर्ष 2021 को आयोजित छत्तीसगढ़ फैशन एफिनिटी में नगर के विवेक शुक्ला का चयन हुआ है । जिसका फाइनल रायपुर में 30 मार्च को आयोजित होने वाला है । इस फाइनल में विवेक को मुख्य प्रतिभागी के रूप में स्थान प्राप्त हुआ है , जो नगर के लिए गौरव का विषय है। आप को बतादे की विवेक शुक्ला कोंडागांव जिले के एक मात्र कन्टेस्टेंट है जिनका चयन मिस्टर छत्तीसगढ़ के लिए हुआ है विवेक शुक्ला ने बताया कि वह बहुत ज्यादा खुश है इस बात से की आगे भी पूरे भारत मे अपने छत्तीसगढ़ कोंडागांव जिले का नाम रोशन करूँगा उन्होंने बताया कि शुरू से ही मॉडलिंग के फील्ड में काफी रुचि है। उनका सपना है मॉडलिंग के फील्ड मे अपनी पहचान बनाना और उनके हिसाब से मिस्टर छत्तीसगढ़ के लिए उनका चयन होना किसी सपने से कम नही है । उनके परिवार व परिजनों में बहुत खुशी है कि उनका बेटा का चयन मिस्टर छत्तीसगढ़ में हुआ है परिजनों का कहना है कि पूरी उम्मीद है जीत कर वापस आएगा।
आपको बतादे की यह कॉम्पिटिशन अनिता खंडेलवाल व ईशान सर के देखरेख में किया जाएगा।